पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर – सुरेश कश्यप• प्रदेश के सेब उत्पादक किसान भारी संकट में हैं, क्योंकि उनकी उपज मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है… सुरेश कश्यप

Spread the love

शिमला/ठियोग, सुरेन्द्र राणा: भाजपा जिला महासू के बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अरुण फालटा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, चेतन ब्रागटा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, इंदु वर्मा, नरेश शर्मा, सुशील कड़शोली, राकेश डोगरा, संजय वर्मा और हरि चंद डोगरा उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को किसी भी देश के सामने झुकने नहीं दिया और उनकी नीतियों ने विश्व की महाशक्ति अमेरिका को भी भारत के सामने झुकने पर मजबूर किया है।सुरेश कश्यप ने ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि यह लक्ष्य देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, चाहे वह आर्थिक विकास हो, तकनीकी उन्नति हो या वैश्विक कूटनीति।हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

कहा कि आपदा के समय में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश के सेब उत्पादक किसान भारी संकट में हैं, क्योंकि उनकी उपज मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है और सेब पेड़ों पर ही रह गए हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और आपदा प्रबंधन में नाकामी का आरोप लगाया।कश्यप ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा हिमाचल के हितों को प्राथमिकता दी है और किसानों, बागवानों व आम जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *