हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, शिमला के पीटर ने हुआ पूर्ण साक्षर हिमाचल समारोह और उल्लास मेला का आयोजन, सीएम बोले शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव चलते साक्षर राज्य बना हिमाचल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला के पीटर हॉफ में निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पूर्ण साक्षर हिमाचल समारोह और उल्लास मेले 2025 का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। समारोह में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास को लेकर प्रेजेंटेशन दी गई और भविष्य गुणात्मक शिक्षा की तरफ फोकस करने का सरकार ने दावा किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं जिसके चलते आज प्रदेश साक्षर राज्य बना है। अब सरकार का फोकस गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश को आगे ले जाना है जिसके लिए सरकार ने डे बोर्डिंग स्कूल, पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई सहित कदम उठाए हैं और आगे भी कई सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगेप्रदेश

हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 99.30% प्रतिशत है जो राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता दर 80.9 फीसदी से कहीं ज्यादा है।जब किसी राज्य की साक्षरता दर 95 प्रतिशत या उससे अधिक होती है तब उस राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जाता है।पूर्ण साक्षर राज्य बन चुके मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप को पीछे छोड़कर हिमाचल प्रदेश साक्षरता में देश में शीर्ष पर पहुंच गया है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के शेष 56,960 निरक्षरों को साक्षर बनाने की नई योजना का भी एलान किया।

इस मौके पर भारत सरकार के शिक्षा सचिव संजय कुमार का ऑनलाइन संदेश भी सुनाया गया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे और धर्मशाला में प्रधानमंत्री के साथ उनकी बैठक में जिसमें आपदा को लेकर पूरी प्रेजेंटेशन दी जाएगी ताकि प्रदेश को आपदा राहत पैकेज मिल सके। इसके लिए विधानसभा से सर्वसहमति से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रदेश को प्रधानमंत्री से उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *