जीएसटी दरों में कमी से आम जनता को मिलेगा लाभ,जयराम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: केंद्र सरकार ने GST की दरों में कमी करके बड़ी राहत दी है। 12 और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर अब केवल 5 और 18 प्रतिशत का स्लैब रहेगा। जिस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में की गई कमी से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।विओ,,,जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में कदम उठा रही है।

जीएसटी परिषद द्वारा कई वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों में कटौती का निर्णय लिया गया है, जिसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से न केवल लोगों की जेब पर बोझ कम होगा बल्कि बाजार में भी सकारात्मक माहौल बनेगा। उन्होंने इसे स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर लगातार फैसले ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *