वेव एस्टेट ए ब्लॉक रेज़िडेंट्स का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराज़गी, बोले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे उग्र प्रदर्शन

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा। वेव एस्टेट ए ब्लॉक के निवासियों ने आज प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हर बरसात में ए ब्लॉक जलभराव से जूझता है, लेकिन प्रबंधन अब तक ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने में विफल रहा है।

निवासियों ने बताया कि बरसात के समय पानी घरों तक घुसने की नौबत आ जाती है और सड़कों पर घंटों जलभराव रहता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

लोगों ने यह भी कहा कि सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह अव्यवस्थित है। पूरे ए ब्लॉक में सफाई के लिए केवल एक ही सफाईकर्मी तैनात है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। कचरे और गंदगी के ढेर जगह-जगह देखने को मिलते हैं।

निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अब भी इस मुद्दे पर गंभीरता से गौर नहीं किया, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल ट्रेलर है। समस्या का समाधान न होने पर वे जिलाधीश कार्यालय का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *