शिमला, सुरेन्द्र राणा; रामपुर उपमंडल के बिठल कालीमिट्टी के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अचानक पहाड़ से गिरे पत्थरों और बोल्डरों की चपेट में एक निजी बस (HP63A-1891, विशाल ट्रैवल) आ गई। हादसे में लक्ष्मी विरानी पुत्री रामचरण, निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) और एक नेपाल मूल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
लगातार बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल है।
