हिमाचल विधानसभा में NHAI अधिकारियों के साथ अहम बैठक, सत्र के दौरान सवालों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही सत्र के दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों की तरह ही उन्हें भी सत्र में आकर ज़रूरी सवालों के सम्बंध में सूचना उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री समय समय पर ज़रूरत के मुताबिक अथॉरिटी के अधिकारियों से रिपोर्ट लेते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिला चंबा में भी हालात बेहद गंभीर हैं। वे शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से चम्बा जाएंगे और आपदा प्रभावितों का हाल जानकर राहत पहुंचाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी अगर नियमों निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, तो इसे सदन की अवहेलना माना जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग और NHAI सड़कों की बहाली में जुटे हुए हैं। पहले मुख्य सड़कों को खोलने का काम किया जाएगा, उसके बाद ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि PWD और NHAI के अधिकारी समन्वय और सहयोग से काम करें। निर्देशों के अनुसार कदम नहीं उठाए गए तो सदन की अवमानना माना जाएगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को NHAI के साथ समन्वय करने और गतिरोध की स्थिति में संज्ञान लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा में नियम 102 के तहत प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का संकल्प पास हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार भी आपदा को लेकर उतनी ही चिंतित है और पहाड़ी राज्यों में विकास का मॉडल बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर विकास का यूरोपीय मॉडल अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से चंबा में भारी नुकसान हुआ है। 7 से 8 हजार श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा में फंसे हुए हैं। एक ही सड़क कई जगहों से टूटी हुई है, जिससे सड़कें बहाल करने में समय लगेगा। सरकार और प्रशासन लोगों के साथ है और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *