जलशक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स इस दिन करेंगे विधानसभा का घेराव

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;जलशक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर 26 अगस्त, मंगलवार को विधानसभा का घेराव करेंगे। पैरा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। ऐसे में अब वे मजबूरन विधानसभा का घेराव करेंगे। यदि उनकी मांगों पर बातचीत नहीं हुई, तो पैरा वर्कर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

जलशक्ति विभाग पैरा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अब तक कोई विचार नहीं हुआ। न ही सरकार ने उनसे बातचीत की। मानसून की आपदा में पैरा वर्कर्स दिनरात सेवाएं दे रहे हैं, कई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत भी हो गई, बावजूद इसके सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह तक मालूम नहीं है कि सरकार की उनके लिए क्या पॉलिसी है? फिलहाल मात्र 5500 और 6600 रुपये वेतन पर काम करना पड़ रहा है, जो बेहद कम है। महेश वर्मा ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से 2017 से अब तक 20 से ज्यादा पैरा वर्कर्स आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधानसभा घेराव के बाद भी सरकार ने वार्ता नहीं की, तो प्रदेशभर के पैरा वर्कर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *