प्रभारी रजनी पाटिल से मिले CM सुक्खू, बोले कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र की व्यस्तता के कारण वह पहले प्रभारी से नहीं मिल पाए थे।उन्होंने

संगठन विस्तार को लेकर हुई किसी भी विशेष चर्चा से इनकार किया।मुख्यमंत्री सुक्खू ने साफ कहा कि पार्टी जिसे भी अध्यक्ष बनाएगी, वह उसे स्वीकार करेंगे। हिमाचल कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाज़ी नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय भाजपा राजनीति कर रही है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाकर आपदा पर चर्चा की मांग की, लेकिन जब सरकार ने गंभीरता से जवाब दिया तो विपक्ष सदन से बाहर चला गया।सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज दिया जा रहा है और इतनी आर्थिक सहायता किसी अन्य राज्य में नहीं मिलती। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बादल फटने और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन बड़ी वजह है और इसकी विस्तृत स्टडी की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *