मुख्य न्यायाधीश ने नालदेहरा में पौधारोपण कार्यक्रम में की शिरकत**देवदार का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक सिंह ठाकुर सहित न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, संदीप शर्मा, सत्येन वैद्य, सुशील कुकरेजा, वीरेंद्र सिंह, रंजन शर्मा एवं राकेश कैंथला ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधारोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायाधीशों की धर्मपत्नियां भी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर वन विभाग ने पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों को पुष्प पौधा भेंट कर सम्मानित किया पौधारोपण

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा, रजिस्ट्रार विजिलेंस विकास भारद्वाज, रजिस्ट्रार रूल्स एवं जजेज शाखा अमन सूद, रजिस्ट्रार न्यायिक एवं प्रोटोकॉल हरीश शर्मा, रजिस्ट्रार सामान्य प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी पंकज शर्मा, सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रणजीत सिंह, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्न, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष लवनीश कंवर, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बुनेश पाल, सचिव जिला शिमला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश वर्मा, गोल्फ कैप्टन अनिल वालिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रधान वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद, मुख्य वन संरक्षक शिमला सर्कल तिरुमल, डीसीएफ शिमला ग्रामीण अनिकेत वानवे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *