हिमाचल में आपदा से 1753 करोड़ का भारी नुकसान, 1694 मकान क्षतिग्रस्त, 192 लोगों की मौत, 36 लापता

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;प्रदेश में आपदा से नुकसान का आंकड़ा 1753.63 करोड़ रुपए पहुंच गया है। आपदा से अब तक 1694 मकानों को नुकसान पहुंचा है वहीं 192 लोगों की मौत हुई है। 36 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा प्रबंध प्राधिकरण की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 256 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, वहीं 208 कच्चे मकान भी बरसात की भेंट चढ़े हंै। इसके अलावा 520 पक्के मकानों सहित 708 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में 1524 गोशालाओं सहित 298 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं, अब तक 192 लोगों की मौतें हो चुकी है। 36 लोग लापता हैं। राज्य के बिलासपुर में आठ लोगों की मौतें हो चुकी है। इसके अलावा चंबा में 18, हमीरपुर में 12, कांगड़ा में 30, किन्नौर में 11, कुल्लू में 18, लाहुल -स्पीति में छह, मंडी में 42, शिमला में 18, सिरमौर में पांच, सोलन में 13 और ऊना में 11 लोगों की मौतें हो चुकी है।प्रदेश के मंडी में अभी भी 27 लोग लापता चल रहे है। चंबा में एक, कांगड़ा में दो, किन्नौर में एक, कुल्लू में दो, लाहुल-स्पीति में एक और शिमला में दो व्यक्ति लापता चल रहे है। लोक निर्माण विभाग सबसे अधिक नुकसान आंका गया है। इस विभाग को अभी तक 88804.48 लाख का नुकसान हो चुका है। जलशक्ति विभाग को 61818.2 लाख की क्षति पहुंची है। वहीं पावर को 13946.69 लाख, शिक्षा को 2045.05, कृषि को 1145.27 व फसलों सहित पेड़ों के तबाह होने से बागबानी को 2743.47 लाख के नुकसान का आंकलन लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *