Himachal Weather: सांगला के गंगारंग नाले में बाढ़, बगीचों में घुसा मलबा, 21-22 जुलाई को फिर ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: जिला किन्नौर की सांगला वैली के गंगारंग नाले में बुधवार सुबह चार बजे बाढ़ आने से मलबा बगीचों में घुस गया। बाढ़ की चपेट में आने से पेयजल लाइनों को भी क्षति पहुंची है, जबकि एक सिंचाई कूहल को नुकसान पहुंचा है। करीब 60 पेयजल और सिंचाई लाइनें भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गईं। जिला सिरमौर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार देर रात हुई बारिश के चलते नेशनल हाईवे-707 पांवटा-शिलाई-गुम्मा रात रात 11 बजे से बंद है। बुधवार रात तक भी हाईवे पर यातायात सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं थीं। राजधानी शिमला में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की गई है। बुधवार शाम तक प्रदेश में 257 सड़कें, 151 बिजली ट्रांसफार्मर और 171 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। बुधवार को कांगड़ा जिले में सुबह के समय बादल छाए रहे। धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शाम साढ़े चार बजे के करीब फिर बारिश शुरू हुई और धुंध छाई रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *