शिमला के लिंडीधार में ढह गई NH निर्माण में लग रही सुरक्षा दीवार, घरों को पैदा हुआ खतरा लोगों ने उठाए सवाल।

Spread the love

https://youtu.be/fRScoByjlls?si=Lrwi756Qx3uRDTUz

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला के लिंडीधार गांव में फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। निर्माण कार्य में लगाई जा रही सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे सेब के सैकड़ों पेड़ और आसपास के घरों को खतरा पैदा हो गया है। यह सुरक्षा दीवार पहले भी ढह चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

स्थानीय लोगों ने एनएचएआई पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले लोगों को जान का खतरा है। उन्हें अपने घरों को छोड़कर दूसरे स्थान पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब इस हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

वहीं इस दौरान शिमला ग्रामीण के एसडीम मंजीत शर्मा भी मौके पर पहुंचे,उन्होंने वहां मौजूदा हालतों का जायजा लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां पर पिछले महीने भी लैंडस्लाइड हुआ था और NHAI के अधिकारियों को इसको ठीक करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन आज यह पूरी तरह से गिर चुका है और नीचे जो घर है और सेब के बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है जिसका मुआयना करने के लिए वो यहां पहुंचे इनमें से एक घर को काफी खतरा नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *