भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र, कांग्रेस की तरह रसोई घर और डाइनिंग टेबल पर बैठकर मां-बेटा तय नहीं करते अध्यक्ष

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश भाजपा को डॉ. राजीव बिंदल के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर शिमला स्थित पीटरहॉफ में एक समारोह आयोजित किया गया।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के में आंतरिक लोकतंत्र है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा में कांग्रेस की तरह रसोई घर और डाइनिंग टेबल पर बैठकर मां-बेटा अध्यक्ष तय नहीं करते।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डॉ. राजीव बिंदल को दोबारा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि बिंदल के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी। कहा, एक विधिवत प्रक्रिया के बाद डॉ. राजीव बिंदल को अध्यक्ष चुना गया है। यह भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र का प्रमाण है। विपक्षी दलों को इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती और वे बेबुनियाद सवाल उठाते हैं। सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “यहां पार्टी अध्यक्ष का चयन रसोईघर और मां-बेटे के बीच डाइनिंग टेबल पर बैठकर तय नहीं होता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *