शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई 2025 से सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल उन्हीं तबादला मामलों को प्रक्रिया में लाया जाए जो विशेष परिस्थितियों में हों और जिन पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति हो। सरकार ने इस बाबत सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
