शिमला, ब्यूरो: शिमला बालूगंज रोड़ पर
दीपक प्रोजेक्ट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हरियाणा नंबर (HR) की गाड़ी ढलान से फिसलकर एक मकान से जा टकराई। गाड़ी और मकान को नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के समय कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
