समरहिल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जिसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *