मंडी के कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त,20 से अधिक यात्री घायल

Spread the love

मंडी, काजल,हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली गई। कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुटीं।

हालांकि, भारी बारिश के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *