गुरु-शिष्य के रिश्ते तार-तार, स्कूल के अध्यापक पर बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप, जांच शुरू

Spread the love

शिमला,सुरेन्द्र राणा; देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गुरु-शिष्य के रिश्ते तार-तार हुए हैं। एक अध्यापक ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। हालांकि इसका खुलासा तब हुआ जब बच्चियां स्कूल जाने से कतराने लगी, तो अभिभावकों ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने आपबीती सुनाई। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट की।

मामला कुनिहार के नजदीक एक प्राथमिक स्कूल का है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। एक बच्ची की मां ने पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत दी कि इसकी बेटी सात साल की है और तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने बताया कि अध्यापक इसके साथ गलत हरकतें करता है।

महिला ने गांव की अन्य महिलाओं से भी बात की तो खुलासा हुआ यह अध्यापक एक नहीं बल्कि स्कूल की पांच छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत करता था और उन्हें डराता भी था। डर के मारे बच्चियां स्कूल जाने सभी कतरा रही थीं। जब अभिभावकों ने बच्चियों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने अध्यापक की इन हरकतों के बारे में बताया। इसके पश्चात पांचों बच्चियों व अभिभावकों ने पंचायत प्रधान को साथ लेकर पुलिस थाना कुनिहार पहुंच अपनी शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना में शिकायत प्राप्त हुई थी। मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *