उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था और केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था।
हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा होने की पुष्टि भी की।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। मृतकों में एक बालिका भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंच रही है।
हेलिकॉप्टर हादसे में बीकेटीसी के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत भी थे।हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंगइससे पहले, सात जून को केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित थे। पायलट को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
