आगामी सेब सीजन को लेकर बागवानों से मंत्री की बैठक, संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए सीजन के बेहतरीन संचालन के दिशा निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; आगामी सेब सीजन के बेहतरीन संचालन के मकसद से आज शिमला सचिवालय में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में सेब बागवानों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई जिसमें सेब सीजन के दौरान यातायात, यूनिवर्सल कार्टन,मार्केटिंग,सड़कों की स्थिति, ढुलाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा सेब के बेहतर उत्पादन, गुणवत्ता को लेकर भी बागवानों ने सुझाव दिए हैं जिस पर सरकार ने बागवानी और कृषि विभाग के साथ दो कमेटियों का गठन कर नीति बनाने का फैसला लिया है।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सेब का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में बागवानों को सीजन के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए आज संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और बागवानों से उनकी समस्याएं जानी गई हैं। बागवानों के करोड़ों रुपए अभी भी व्यापारियों के पास फंसे हुए हैं।CA स्टोर बड़े बड़े न बनाकर छोटे छोटे CA स्टोर बनाए जाए इसके बागवानों ने सुझाव दिए हैं जिस पर सरकार काम करेगी। इसके अलावा सेब की पैदावार बढ़ाने और गुणवत्ता बेहतर करने को लेकर भी चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *