CM सुक्खू ने हिमाचल के युवाओं के साथ किया विश्वासघात- बिंदल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा- हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. सत्ता में आने से पहले पहली कैबिनेट में एक लाख रोज़गार और पांच साल में पांच लाख रोज़गार की बात करने वाली कांग्रेस अब अपनी बातों से मुकर गई है. मुख्यमंत्री का यह कहना कि उन्होंने सरकारी नौकरी नहीं बल्कि रोज़गार की बात कही थी, यह सरासर झूठ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मौजूदा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी रोज़गार से संबंधित बड़े-बड़े वादे किये थे, जो पूरे नहीं हो रहे हैं.

हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य के युवाओं ने रोज़गार के वादे की वजह से कांग्रेस का साथ दिया. अब मुख्यमंत्री अपने वादे से ही पूरी तरह मुकर गए हैं.यह युवाओं के साथ विश्वासघात है. यह ब्रीच ऑफ़ ट्रस्ट की श्रेणी में आता है. कांग्रेस सरकार मौजूदा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तो 58 साल वाली पक्की नौकरी की बात करते थे, लेकिन अब युवाओं के हाथ कुछ भी नहीं आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *