कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी थी तबीयत, रूटीन चेकअप और टेस्ट के बाद वापस लौटीं

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:छुटियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया। अब खबर है कि चेकअप और टेस्ट करवाने के बाद आईजीएमसी से सोनिया गांधी को छुट्टी मिल गई।

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी आईजीएमसी पहुंचे। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *