शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया द-उल-अजहा का पर्व।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आज पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। राजधानी शिमला में लक्कड़बाजार स्थित ईदगाह में सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर बकरीद की नमाज अदा की।

नमाज के बाद मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा, इस्लाम धर्म में साल में दो बार ईद की नमाज होती है, एक ईद-उल-फितर और दूसरी ईद-उल-जुहा। बकरीद का पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत की भलाई के लिए कुर्बानी देने का संदेश देता है।
मौलाना कासमी ने बताया कि इस पर्व के दौरान हज यात्रा भी की जाती है, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है। उन्होंने नमाज के दौरान देश, प्रदेश और पूरी मानवता के लिए अमन-चैन और सलामती की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *