शिमला में होगी 70वीं अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता, देशभर से आएंगे एक हज़ार कलाकार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:शिमला में 6 जून से 10 जून तक 70वीं अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम अखिल भारतीय कलाकार संघ यानी AIAA द्वारा आयोजित किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों से लगभग एक हज़ार कलाकार हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा, 13 राज्यों की प्रमुख नाट्य मंडलियाँ भी प्रस्तुति देंगी।AIAA के अध्यक्ष रोहिताश्व गौड ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि प्रतियोगिता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।गौड़ ने बताया कि ‘स्वच्छ हिमाचल’ और ‘नशा मुक्त भारत’ जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक औरजन-जागरूकता रैलियाँ आयोजित की जाएँगी।प्रतियोगिता के समापन के बाद, 11 जून को ‘कला कुंभ शिमला’ नाम से एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा,जिसमें देश के प्रमुख शास्त्रीय नर्तक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।उसी दिन मॉल रोड पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए जाएँगे। AIAA द्वारा इस अवसर पर भारतीय कला, नाट्य और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *