IPL 2025 Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता IPL 2025 का खिताब

Spread the love

अहमदाबाद – शशांक सिंह की 30 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से खेली गई (नाबाद 61) रनों की साहसिक पारी गई बेकार, पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले विराट कोहली (43), कप्तान रजत पाटीदार (26), जितेश शर्मा (24), मयंक अग्रवाल (24) और लियम लिविंगस्टन (25) रनों की पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट पर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद क्रुणाल पंड्या और भुवनेश्वर कुमार (दो-दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मात दी।

191 रनों की खिताबी चुनौती को पार करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े।पांचवें ओवर में जॉश हेलवुड ने प्रियांश आर्य 19 गेंदों में (24) रन का बांउड्री पर फिल साल्ट ने मैच का बेहतरीन कैच पकड़ कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु को पहली सफलता दिलाई। नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने प्रभसिमरन सिंह 22 गेंदों में (26) को आउटकर पंजाब को दूसरा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर (एक) को रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विकेटकीपर जितेश ने लपका। क्रुणाल पंड्या ने 13वें ओवर में जॉश इंग्लिस को आउटकर पंजाब को बड़ा झटका दिया। जॉश इंग्लिस ने 23 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। 17वें ओवर भुवनेश्वर कुमार ने नेहाल बढे़रा (15) और इसी ओवर में मार्कस स्टॉयनिस (छह) को आउट कर पंजाब को दोहरा झटका दिया। 18वें ओवर में यश दयाल ने अजमतउल्लाह ओमरजई (एक) को आउट कर बेंगलुरु को सातवीं सफलता दिलाई। पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और छह रन से खिताबी मुकाबला हार गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने दो- दो विकेट लिये। जॉश इंग्लिस, यश दयाल और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *