विमल नेगी मौत मामला,सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी इनको मिली जिम्मेदारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सुक्खू सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अतुल वर्मा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला संजीव गांधी पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन अफसरों को सरकार ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया है।

डीजीपी अतुल वर्मा को हटाने के बाद अतिरिक्त कार्यभारने अशोक तिवारी को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया सौंप दिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह को एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। वहीं ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस लेकर एसीएस केके पंत को होम और राजस्व महकमे का जिम्मा दिया गया है। जल शक्ति विभाग संदीप कदम और ट्राइबल डेवलपमेंट राखिल काहलों को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *