कांग्रेस 30 मई को पीटरहॉफ में करेगी जय हिंद कार्यक्रम का आयोजन, रजनी पाटिल सहित कांग्रेस के सभी नेता रहेंगे मौजूद पूर्व सैनिकों को क्यों किया जाएगा सम्मानित।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: भारत-पाक युद्ध के बाद एक तरफ जहां भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम कर रही है वहीं कांग्रेस भी पूरे देश में जय हिंद सभा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। हिमाचल मैं भी कांग्रेस कार्यक्रम करने जा रही है और 30 मई को शिमला के पीटरहॉफ में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सहित विधायक और पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कांग्रेस ने इसके लिए कमेटी का गठन किया गया जिसमें कार्यक्रम का जिम्मेवारी चीफ विहिप केवल सिंह पठानिया को सौंपी गई है।

मंगलवार को सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया ओर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। चीफ विहिप केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भारत पाक युद्ध के दौरान भारत की सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।

सेना के समान में कांग्रेस पूरे देश भर में जय हिंद सभा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है और इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी 30 मई को पीटरहॉफ में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हम पूर्व सैनिकों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश पर से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *