दिल्ली:भारत और पाकिस्तान के बीच चले आ रहे तनाव के बीच शनिवार को एक शांति भरी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने इस सहमति के लिए दोनों देशों की समझदारी और महान बुद्धिमत्ता की सराहना की।
वहीं भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि करते हुए पाकिस्तानी सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन कर वार्ता की। दोनों पक्षों ने यह तय किया कि आज शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाइयां और गोलीबारी बंद कर दी जाएंगी। आगामी 12 मई को दोनों डीजीएमओ एक बार फिर स्थिति की समीक्षा के लिए बातचीत करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस पहल की पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस और उन्होंने बीते 48 घंटों में भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं से गहन बातचीत की। इन वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख असीम मुनीर और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। रुबियो ने आगे बताया कि दोनों देश अब एक तटस्थ स्थल पर विस्तृत मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
उधर, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी एक्स पर पुष्टि की कि भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति जता दी है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, बगैर संप्रभुता से समझौता किए।
आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए थे। ऑप्रेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर कई हमले करने की कोशिश की, लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुक्सान झेलना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम की पहल की गई, जिसके लिए भारत ने अपनी शर्ताें पर सहमति जताई है।
