भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया : कश्यप

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यपने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। भारतीय सेनाओं ने त्वरित और सुनियोजित जवाबी हमले किए हैं। तकनीकी प्रतिष्ठान, कमांड और कंट्रोल केंद्र, रडार साइट्स और हथियार भंडारों को चुनकर निशाना बनाया गया। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान, सुक्कूर और चुनियांन स्थित पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर एयर लॉन्चिंग सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से प्रहार किए गए। पसरुर रडार साइट और सियालकोट स्थित एविएशन बेस को टारगेट किया गया। इसके लिए हम भारतीय सेवा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं, भारत एक शेर की तरह पाकिस्तान का मुकाबला कर रहा है।


उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिकों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया। ऐसी चालों ने भारतीय वायु प्रतिरक्षा तंत्र को नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अत्यधिक संयम के साथ कार्य करने के लिए विविश किया। किस बात से एक बात तो स्पष्ट होती है कि पाकिस्तान एक बुजदिल और कर देश है।

कश्यप ने एक-एक कर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि पाकिस्तान झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहा है। यह पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियों द्वारा फैलाया जा रहा है। पाकिस्तान ने एक झूठा दावा किया है कि एक भारतीय मिसाइल ने अफगानिस्तान को निशाना बनाया है। यह पूरी तरह से फर्जी और बेबुनियाद आरोप है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, ये सरासर झूठ है। सिरसा, सूरतगढ़ एयरबेस को नुकसान के दावे पूरी तरह से गलत हैं। आदमपुर में एस400 बेस को बर्बाद करने का दावा भी गलत है। दावा किया गया कि भारत के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे- पावर सिस्टम, साइबर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया है, बर्बाद किया गया है, पूरी तरह से गलत है।

कश्यप ने शोक व्यक्त किया
सुरेश कश्यप ने पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के शाहपुर के सिहोलपुरी निवासी सूबेदार मेजर पवन जरियाल (48) पुत्र गरजो सिंह बलिदान हो गए हैं। बलिदानी सैनिक पवन सीमा पर तैनात थे। बलिदानी अपने पीछे पिता पूर्व सैनिक गरजो सिंह, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार, बेटी अनामिका को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *