भारत पाक के बीच सीएम सुक्खू ने शिमला में की अधिकारियों के साथ आपात बैठक, सभी जिलों के एसपी,डीसी को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी सीमाओं में अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौजूदा हालातो को देखते हुए सभी जिलों के एसपी,डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तैयारी का जायजा लिया। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और केंद्र सरकार के निर्देश पर ब्लैक आउट करने की भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते कल पाकिस्तान ने पठानकोट में ड्रोन अटैक किया था जिसको देखते हुए हिमाचल के सीमावर्ती नूरपुर और इंदौरा में अलर्ट जारी किया गया है और जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बैठक में आपात सेवाओं से जुड़े कार्यकाल जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय,मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन,GAD, गृह विभाग को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा SP और डीसी को हालातों पर नजर बनाए रखने और अलर्ट के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य आपातकाल सेवाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों की छुटिया रद्द करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने लोगों से न घबराने की अपील की है और कहा है कि हिमाचल में फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *