गृह मंत्रालय के निर्देश पर शिमला में किया गया ऑपरेशन अभ्यास,आपातकाल की स्थिति में लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की दी गई जानकारी।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के 244 जिलों सहित शिमला जिले में ऑपरेशन अभ्यास मॉक ड्रिल आयोजित की गई जिसमें उपायुक्त कार्यालय परिसर और संजौली बहुमंजिला पार्किंग को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया। ठीक 4 बजे सायरन बजाकर इस आपातकाल की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर सिविल डिफेंस सहित अन्य सुरक्षा व राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लगभग आधे घंटे तक चली मॉक ड्रिल में किसी भी तरह की आपाताकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया ताकि भविष्य में उनमें सुधार किया जाए। साथ ही आम लोगों को भी ऐसी स्थिति में अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।इस मौके पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से प्रशासन की तैयारियों का अवलोकन होता है और लोगों को भी जागरूक किया जाता है।

इसी कड़ी में आज शाम 7:20 से 7:30 बजे तक पूरे शिमला शहर में ब्लैक आउट भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *