हिमाचल में विरोध के बीच न्यूनतम बस किराया डबल: 5 के बजाय 10 रुपए देने होंगे; गरीब-मध्यम वर्ग पर पड़ेगी मार,

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल सरकार ने जनता के विरोध के बीच न्यूनतम बस किराया 5 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है। सरकार ने कैबिनेट के फैसले को लागू कर दिया है। इसे लेकर शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।अब यदि कोई व्यक्ति 100-200 मीटर सफर भी करता है, तो भी उसे 10 रुपए देने होंगे। कांग्रेस सरकार ने 4 किलोमीटर तक का किराया 10 रुपए कर दिया हैं। इससे ज्यादा लंबा सफर करने वाले यात्रियों को 2 रुपए 19 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पहले से तय दरों पर टिकट का भुगतान करना होगा।

सरकार के इस फैसले के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और प्राइवेट बसों में कल से ही न्यूनतम किराया दोगुना हो गया है। इसके बाद लोकल रूटों पर सफर करने वाले लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। इसका ज्यादा असर निर्धन और मध्यम वर्ग पर पड़ने वाला है, क्योंकि ज्यादातर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *