नेशनल हेराल्ड अखबार को विज्ञापन देने पर घमासान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बोले भाजपा ने भी अपने समय में दिए भाजपा समर्थित अख़बार को 2 करोड़ 92 लाख के विज्ञापन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:नेशनल हेराल्ड अखबार को 2 करोड़ 34 लाख से अधिक विज्ञापन देने पर हिमाचल में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा जनता के पैसे की बंदरबांट करने के सुक्खू सरकार पर आरोप लगा रही है जिस पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। नरेश चौहान ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार को विज्ञापन देने के गलत आंकड़े विपक्ष दे रहा है जबकि भाजपा ने अपने समय में आरएसएस और ऐसे ऐसे संस्थानों को विज्ञापन दिए जिनका कोई अता पता ही नहीं है।

नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने ऑर्गनाइजर/पांचजन्य, दीप कमल संदेश, एबीवीपी शिमला मैगजीन, तरुण भारत मैगजीन नागपुर, मातृवंदना, छात्र उदघोष, भारत प्रकाशन दिल्ली को पांच लाख में कुल 2 करोड़ 92 लाख के विज्ञापन दिए हैं जबकि इन अखबारों का हिमाचल में कोई अस्तित्व ही नहीं है। विपक्ष सरकार कर खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। नेशनल हेराल्ड अखबार को सरकार ने एक करोड़ एक लाख का विज्ञापन दिया है भाजपा गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं।

जबकि भाजपा द्वारा दिया गया दो करोड़ 34 लाख का आकंड़ा विधान सभा में सरकार ने दिया है लेकिन अब उसे नरेश चौहान गलत ठहरा रहे हैं।नेशनल हेराल्ड अखबार की कॉपी दिखाते हुए नरेश चौहान ने कहा कि अखबार छपता है विपक्ष अखबार के न छपने कर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। हालांकि नेशनल हेराल्ड पेपर की हिमाचल में कितनी कॉपी आती है इसका जवाब नरेश चौहान नहीं दे पाए और सवाल सुन कर भागते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *