सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी; सुनिए क्या बोले मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:मंडी डीसी ऑफिस के बाद शिमला सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद सचिवालय में सुरक्षा बढ़ाई गई है और एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया था। टीम ने रात को सचिवालय में तलाशी ली और मौके पर टीम को किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से मुख्य सचिव के कार्यालय को डेढ़ बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली और जिसके बाद एहतियात बरती जा रही है।

लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ईमेल भेजने वाले की जानकारी जुटाने का कार्य किया जा रहा है और इसमें केंद्रीय एजेंसी का सहयोग भी लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *