शिमला(सुरेन्द्र राणा); राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम प्रति लीटर 22 रुपये तक कम किए गए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में तेल की सप्लाई भेज दी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। सरसों का तेल हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को बड़ी राहत दी गई है।
राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम प्रति लीटर 22 रुपये तक कम किए गए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में तेल की सप्लाई भेज दी है। जनवरी से ही कम दरों पर उपभोक्ताओं को तेल दिया जाएगा। एपीएल उपभोक्ताओं को पहले 168 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया जा रहा था, जो अब 151 रुपये में मिलेगा। गरीब परिवारों (एनएफएसए) को 147 की बजाय 137 रुपये जबकि करदाताओं को 197 की बजाय 175 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया जाएगा। रिफाइंड तेल भी सस्ता करने की तैयारी है। आयात शुल्क में 5 फीसदी कमी आने से यह तेल भी सस्ता दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम अब रिफाइंड तेल के टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है।
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। आटा और चावल पर केंद्र देता है सब्सिडी प्रदेश के उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार तीन किलो दालें (मलका, माश, दाल चना) दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक पर सब्सिडी दे रही है।
