शिमला, सुरेन्द्र राणा:दिल्ली से शिमला मॉर्निंग फ्लाइट की जुब्बडहट्टी एयरपोर्ट में आज इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सुबह करीब 8:20 बजे फ्लाइट शिमला जुब्बड़हट्टी पहुंची जिसकी लैंडिंग के लिए पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी है। फ्लाइट की लैंडिंग सही न होने से प्लेन रन वे से थोड़ा आगे रुका और करीब 20 से 25 मिनट तक यात्री फ्लाइट के अंदर फंसे रहे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इसी फ्लाइट में दिल्ली से शिमला लौट रहे थे और डीजीपी भी फ्लाइट में सफर कर रहे थे।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट का रनवे पहले ही छोटा है।शायद रनवे शॉर्ट पड़ गया इस वजह से एमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। प्लेन में लगभग तीस के आसपास यात्री सफर कर रहे थे जो लैंडिंग के दौरान 20 से 25 मिनट तक प्लेन में ही रुके रहे लेकिन लैंडिंग प्रोपर नहीं हुई। इस वजह से शिमला धर्मशाला फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन में कोई दिक्कत हुई है। प्लेन से बाहर आने के बाद मामले की जानकारी मिली और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डीजीपी के माध्यम फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली है। मामले को केंद्र सरकार के उड्डयन विभाग के साथ उठाया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी फ्लाइट में सफर कर रहे थे और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। इमर्जेंसी लैंडिंग के कारण रहे हैं इसकी फिलहाल जानकारी आना बाकी है।
