शिमला, सुरेन्द्र राणा: HPPCL चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में बीजेपी ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित भाजपा विधायक दल ने मामले की सीबीआई जांच और HPPCL की दो वर्ष की गतिविधियों की जॉच की मांग राज्यपाल के समक्ष रखी है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चीफ इंजीनियर के मौत के बाद परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी और उच्च अधिकारियों पर गलत काम करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उन्हें निलंबित करने की भी मांग की थी जिसमें एक को ही निलंबित किया गया है। बीजेपी ने सदन के अंदर भी मामले को उठाया लेकिन जब सुना नहीं गया तो वॉक आउट भी किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है ताकि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच हो सके। वही प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि गोलियां चल रही है लोगों की हत्याएं हो रही है। नशे का प्रचलन बड़ा है यह सब चिंता का विषय है।
