कुल्लू: जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी के देवदार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर निर्ममता हत्या कर दी है। हत्या के बाद कथित आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने दोपहर बाद उसे हिरासत में ले लिया है। कुल्लू थाना में हत्या का केस दर्ज हुआ है। कहासुनी के बाद लड़ाई-झगड़ा हुआ और बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। शोर-शराबा सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।
वहीं, पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। वहीं, अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। परिजनों के बयान भी कलमबंद किए हैं। जानकारी के अनुसार बेटे ने अपने पिता के सिर में डंडे से कई वार किए हैं, जिसके उनकी मौके ही मौत हो गई। आरोपी एक नशेड़ी था, जो कभी-कभी घर आता था।मंगलवार सुबह घर पर ही किसी बात पर कहासुनी हुई व पिता के साथ लड़ाई-झगड़ा किया।
इस लड़ाई-झगड़े के दौरान सिर पर डंडे से वार किया और गहरी चोट लगने के मृत्यु हो गई है। एसपी कुल्लू डाक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की मर्डर की घटना है। कुल्लू थाना के अंतर्गत आते गांव देवधार तहसील व जिला कुल्लू निवासी बबली उर्फ ज्ञानचंद पुत्र जोगिंद्र (55) की इसके बड़े बेटे जगदीप उर्फ मोनू (32) ने हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह कुल्लू लाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
