शिमला, सुरेंद्र राणा: दिल्ली के विधानसभा चुनाव के साथ ही अन्य कई राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा छह मार्च को अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी भाजपा की ओर से शुरू कर दी गई है। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई है।हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। दिल्ली में जीत के बाद जगत प्रकाश नड्डा छह मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा छह को बिलासपुर आएंगे।
