दिल्ली के नए सीएम का नाम कल तय होगाः भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई, शपथ समारोह इसी हफ्ते संभव

Spread the love

दिल्ली: दिल्ली में नए सीएम का नाम कल (सोमवार) को तय हो जाएगा। कल दोपहर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी जानकारी दी है।

भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। नई सरकार 19 या 20 फरवरी को शपथ ले सकती है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा।

भाजपा ने 71% सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह एक ग्रैंड इवेंट की तरह हो सकता है। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा कैबिनेट और पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। साथ ही भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *