मंडी एसडीएम सदर पर खनन माफिया का हमला, अधिकारी का दांत टूटा; अस्पताल में भर्ती

Spread the love

मंडी, काजल: हिमाचल प्रदेश के मंडी एसडीएम सदर आईएएस अधिकारी ओम कांत ठाकुर पर खनन माफिया ने सोमवार को हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी का एक दांत टूट गया है। घायल अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के साथ डीसी मंडी अपूर्व देवगन सहित एएसपी मंडी और अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।

जानकारी है कि हमला करने वाले एक माफिया को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि दो फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि विन्दरावनी के पास एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर खनन माफिया पर कार्रवाई करने गए थे। उसी दौरान खनन माफिया ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *