विजिलेंस की कार्रवाई, 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ी खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त

Spread the love

कुल्लू, काजल: जिला कुल्लू में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सहित तीन लोगों को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में की है। मनाली के एक होटल व्यवसायी से रिश्वत ली गई।

बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा की टीम ने बीते दिन मनाली में एक होटल के सैंपल भरे थे और बाद में होटल का नोटिस जारी किया गया था और मामले को निपटाने के लिए यह राशि ली जा रही थी। विजिलेंस कुल्लू थाना के डीएसपी अजय कुमार ने पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *