भगवंत मान द्वारा चुनाव आयोग की कार्यवाही को पंजाब पर हमला बताना हास्यस्पद ब्यान: हरजीत सिंह गरेवाल

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेन्द्र राणा: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह गरेवाल ने दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली में अधिकारिक कपूरथला निवास पर चुनाव आयोग द्वारा शिकायत के आधार पर की गई रेड की कार्यवाही को पंजाब पर हमला बताये जाने के दिए गए ब्यान पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह भगवंत मान की छोटी सोच का नतीजा है। भगवंत मान का बीजेपी के विरुद्ध दिया गया ब्यान हास्यस्पद है। शायद उन्हें यह नहीं पता कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र सवैधानिक संस्था है और इस पर किसी भी सरकार का कोई प्रभाव या दबाव नहीं चलता। भगवंत मान द्वारा चुनाव आयोग की टीम को उनके कार्य से रोकना बहुत ही निंदनीय है।

गरेवाल ने भगवंत मान से सवाल करते हुए कहा कि जब पंजाब में जब आपके द्वारा किसी मंत्री या अधिकारी के घर रेड होती है तो क्या वह पंजाब पर हमला नहीं होता? उन्होंने कहा कि भगवंत मान और आम आमी पार्टी के नेता कहते हैं कि वह सविधान के रक्षक हैं और भगवंत मान द्वारा सवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को रोकना कहाँ का सविधान है? चुनाव आयोग की टीम शिकायत के आधार पर कार्यवाही करने गई थी, जिसका उन्हने स्वतंत्र अधिकार है और उन्हें उसके काम से रोकना तथा उस पर ऐसी ओछी बयानबाजी करना बहुत ही निंदनीय है। 

हरजीत सिंह गरेवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के नेता सच्चे हैं तो इतना भड़कते क्यूँ है? कानून को अपना काम करने से क्यूँ रोकते हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है। सूचना मिली है कि भगवंत मान के निवास से चुनाव आयोग की टीम को गोदाम में रखा सामान नकदी और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

यह AAP का दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान का बोझ अरविंद केजरीवाल पर पड़ेगा। इसलिए भगवंत मान इस बोझ को उतारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। दिल्ली ने अब तक देखा है कि आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए या तो पैसा और शराब बांटती है या घुसपैठियों को वोटर बनाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सतर्क है और मुझे पूरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार के इस चरित्र को जनता नोटिस कर रही है और 5 फरवरी को अपने वोट की ताकत दिखाएगी।

ज्ञात रहे कि चुनाव आयोग को आम आदमी पार्टी द्वारा शराब और पैसा बांटकर लोगों को रिश्वत देकर वोट खरीदने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर चुनाव आयोग की टीम ने भगवंत मान के निवास पर रेड की थी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *