महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला में मनाया गया शहीदी दिवस, रिज मैदान स्थित प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पांजलि की अर्पित, महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने की कही बात, मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा हिमाचल विधान सभा का बजट सत्र।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को आज देश शहीदी दिवस के रूप में मना रहा है। शिमला में भी शहीदी दिवस के उपलक्ष पर ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया।इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, निष्ठा और अहिंसा के पुजारी थे। पूरे जीवन सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए महात्मा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। यह देश का दुर्भाग्य है कि बाहरी ताकत महात्मा गांधी का बाल भी बांका नहीं कर पाई लेकिन देश के ही एक व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या की। मरते हुए भी महात्मा गांधी ने हे राम का उच्चारण कर मानवता को हिन्दू मुस्लिम की विचार धारा से ऊपर उठकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। इसके अलावा आज के दिन देश के लिए शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया जाता है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी और महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

वहीं विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बजट सत्र को लेकर मार्च के पहले सप्ताह का प्रस्ताव है।इस बार बजट सत्र में 18 से 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *