वेव एस्टेट मोहाली में मैराथन का किया गया आयोजन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: वेव एस्टेट मोहाली में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और प्रो अल्टीमेट जिम के सहयोग से मैराथन का आयोजन किया। मैराथन में वेव एस्टेट मोहाली के युवाओं और उम्रदराज लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज शर्मा ने कहा की वेव एस्टेट में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है ताकि वेव एस्टेट के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है ऐसे में इस तरह के आयोजन जागरूकता फैलाने का काम करते हैं।इस दौरान वेव एस्टेट मोहाली के निवासी डीएस विरक ने मैराथन के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसके लिए कई महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी ताकि लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का जीवन काफी तनाव पूर्ण हो गया है ऐसे में इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *