पालमपुर में महिला को दस लाख की चपत, पैसा डबल करने का लालच देकर लगाया चूना

Spread the love

कांगड़ा, अभय: पालमपुर थाना के तहत आईमा वार्ड की एक महिला से शातिर ने करीब दस लाख रुपए ठग लिए। यह ठगी ऑनलाइन तरीके से की गई। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पीडि़त महिला की शातिर से बात फेसबुक लिंक के माध्यम से हुई थी। महिला के अनुसार शातिर ने पैसा लगा कर उसका कई गुना मुनाफा देने की बात की थी।

सोची समझी चाल के तहत शातिर पहले मुनाफे के नाम पर महिला को पैसे देते रहे। बाद में महिला से करीब दस लाख ठग कर शातिर लिंक से गायब हो गए। महिला ने यह देख अब पालमपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़त महिला को पहले फेसबुक पर एक लिंक आया। जिसे उसने खोला तो शातिरों ने उसे व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप ज्वाइन करने को कहा, जिस पर महिला ने शातिर के बताए गए इस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने 14 मार्च, 2024 में एक लाख व 15 मार्च को 40 हजार जमा करवाए। जिस पर महिला को 19 मार्च, 2024 को पांच हजार, 21 मार्च को तीस हजार मुनाफा आया। उसके बाद उसने शातिर के कहने पर पांच लाख रुपए आईपीओ के माध्यम से जमा करवा दिए। जिसके बाद महिला को 15 अप्रैल, 2024 को फिर 15 हजार मुनाफा आया। झांसे में आई महिला ने 12 अप्रैल, 2024 को शातिर के कहने पर और पांच लाख रुपए आईपीओ में जमा करवा दिए। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि महिला ने इस बारे पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *