राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले : बिंदल

Spread the love

शिमला, भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी के बारे में राहुल गांधी जी का बयान निंदनीय है और अक्षम्य है।

राष्ट्र, देश और भारत की संस्कृति के संबंध में अधूरा एवं विकृत ज्ञान होने के कारण नेहरू-गांधी परिवार लगातार संघ को गाली देता आया है। नेहरू जी ने देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसने 1947 में देश के विभाजन के समय हजारों-हजारों हिन्दुओं के जान-माल की रक्षा की और उन्हें सुरक्षित भारत लाने में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी, ऐसे संगठन पर प्रतिबंध लगाया और हजारों स्वयंसेवको को जेल में डाला।

उस समय के पूजनीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर जी को भी जेल में रहना पड़ा। श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए 1975 में देश में आपातकाल लगाया और एक लाख स्वयंसेवकों को जेल की सलाखों के पीछे डाला। उस समय के पूजनीय सरसंघचालक श्री बाला साहब देवरस जी को 19 महीने इस नेहरू-गांधी परिवार ने जेल की सलाखों के पीछे रखा। 1992-93 में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के आंदोलन के दौरान संघ पर एक बार फिर प्रतिबंध लगाया।डाॅ बिन्दल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर चला यह संगठन नेहरू-गांधी परिवार के भारी विरोध के बावजूद देश के हर क्षेत्र में राष्ट्र सेवा में जुटा हुआ है।

आदिवासी क्षेत्रों में झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्रों में अनुसूचित समाज में, समाज के हर वर्ग में सेवा एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र उत्थान के कार्यों में लगे दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन के सरसंघचालक जी को राहुल गांधी जी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और हमारी राहुल गांधी जी को सलाह है कि पहले संघ को समझे और फिर बोले, तो अच्छा रहेगा।बिंदल ने कहा 1975 में इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर प्रतिबंध लगाया, देश में इमरजेंसी लगाई और एक लाख स्वयंसेवकों को जेल की काल कोठड़ी में बंद किया।

उस समय के माननीय सर संघचालक माननीय बालासाहेब देवरस 19 महीने जेल में रहे, तत्पश्चात 1992-93 में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु चलने वाले आंदोलन के समय पुनः एक बार संघ पर प्रतिबंध लगाया और आज फिर इस प्रकार की बात राहुल गांधी कर रहे हैं। परंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ वह संगठन है जो निर्बाध गति से राष्ट्र उत्थान हेतु अपने कार्य में जुटा है और आगे बढ़ रहा है, इसलिए राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले। डाॅ बिन्दल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के खिलाफ दिए गए बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *