हिमाचल में टूरिस्ट की मौत, पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, पायलट भी घायल

Spread the love

कुल्लू, काजल: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती शाम को एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। इसमें एक टूरिस्ट की मौत और पायलट घायल हो गया। कुल्लू थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू तेज कर दी है।सूचना के अनुसार, कुल्लू के रायसन से आंध्रप्रदेश से आए टूरिस्ट ने मंगलवार शाम के वक्त उड़ान भरी थी। टूरिस्ट के साथ पायलट भी मौजूद था। उड़ान के कुछ देर बाद ही पैराग्लाइडर क्रेश हो गया।

आंध्रप्रदेश के महेश रैड्डी की मौतइस हादसे में आंध्रप्रदेश के महेश रैडी (31) को गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में रेड्डी को भुंतर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मंडी रेफर किया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मंडी में आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *