शिमला, सुरेन्द्र राणा; रोहडू के स्पैल घाटी में कल रात घर में आग लगने से महिला की झुलस कर मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार रात को 8:30 बजे के क़रीब श्याम लाल पुत्र दिवान चन्द निवासी कुटाडा के घर में अचानक से आग लग गई। आगजनी की घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया।
श्याम लाल की माता दोसरी देवी की आग में झुलस कर दुखद मौत हो गई। प्रशासन की तरफ़ से फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।
