पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 60 किलो का केक काटकर मनाया 60वां जन्मदिन।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आज जन्म दिन है। जयराम ठाकुर ने 60 किलो का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास पर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने जमकर पहाड़ी नाटी डालकर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया और बधाई दी। यह दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि अब वह सीनियर सिटीजन हो गए हैं। साथ ही उन्होंने बधाई संदेश के लिए प्रदेश भर की जनता का धन्यवाद किया।

जन्मदिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब वह सीनियर सिटीजन हो गए हैं। जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचने के लिए वह ईश्वर, देवी-देवताओं और माता-पिता का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने संघर्ष भरा जीवन जिया और उन्होंने भी अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा के लिए लगाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह देवी देवताओं से कामना करते हैं कि जब तक जीवन है तब तक समाज सेवा में वह ऐसे ही रत रहें।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश भर से मिल रहे बधाई संदेशों के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। प्रदेश भर से लोग बधाई दे रहे हैं इसके लिए जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं जनता का आशीर्वाद ऐसे ही उन पर बना रहे ताकि वह देश और देश की सेवा में इसी प्रकार लगे रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *